पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के चियांकी स्थित एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रार्थना सभा में बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एवं समर्पित थी। कार्यक्रम में छठी कक्षा के छात्र श्रेयांस ने प्रश्नोत्तरी एवं आराध्या सोनी तथा सौम्या पांडेय ने भाषण के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। आदिवासी नृत्य, स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायक, रेत पर उकेरा गया भगवान बिरसा मुंडा का चित्र, सोहराइ भित्ति चित्र लेखन, जनजातीय योगदान पर सेमिनार, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शिक्षक विद्या वैभव भारद्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.