धनबाद, फरवरी 2 -- महुदा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा में गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा अभिभावक शामिल हुए। गोष्ठी में विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं बच्चों के शिक्षा को लेकर चर्चा की गयी। विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने कहा कि बच्चों की मानसिक स्थिति के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे बच्चों पर ज्यादा बोझ नहीं बढ़े और वह बच्चा मन लगाकर पढ़ सकें। प्राचार्य एके मंडल ने कहा कि प्लस टू हो जाने के बाद यह विद्यालय अपना पूरा रूप ले सकेगा। जिप अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि अनुशासन पर बल देना होगा तथा विद्यालय की कमियों को दूर करना होगा, तभी इस विद्यालय का नाम रोशन होगा। संगोष्ठी में जिप सदस्य आशा देवी, मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, सुनीता देवी, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, कैलाश रवानी, ...