चाईबासा, नवम्बर 15 -- गुवा। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शनिवार को महात्मा एन.डी. ग्रोवर जयंती, बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने महात्मा एन.डी. ग्रोवर के जीवन मूल्यों, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडेय ने कहा कि झारखंड जनजातीय गौरव और संघर्षपूर्ण इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कृति-सम्मान, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर एकता और सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.