रांची, सितम्बर 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट लेवल (2025-26) प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 19 रजत और 5 कांस्य समेत कुल 40 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल रामगढ़, डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में आयोजित की गई। इसमें स्किपिंग, वुशु एवं कराटे और वेटलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल कौशल दिखाया। जिसमें स्किपिंग प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 एवं 19 के बालक बालिका वर्ग में 8 स्वर्ण, 16 रजत, 3 कांस्य पदक। वुशु एवं कराटे प्रतियोगिता में अंडर 17 व 19 बालक बालिका वर्ग में: 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.