बोकारो, जुलाई 12 -- बेरमो, प्रतिनिधि। डीएवी कथारा के सभागार में शुक्रवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के मद्देनजर क्लस्टर-5 के 10 विद्यालयों की बैठक की गई। अध्यक्षता झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ जीएन खान ने की। डीएवी भंडारीदाह के प्राचार्य आरके सिंह, स्वांग की प्राचार्या डोलन चंपा बनर्जी, ललपनिया के प्राचार्य आकाश सिन्हा, तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, आरा कुजू के प्राचार्य आलोक कुमार, ढोरी के प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता, दुग्दा के प्राचार्य पीके पॉल, घाटोटांड़ के प्राचार्य शुभेंदु शेखर कर व डीएवी चैनपुर के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार थे। 31 खेलों के आयोजन स्थलों एवं तिथियों का निर्धारण किया गया। विभिन्न खेलों के लिए 25-26 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई। एथलेटिक्स के लिए 30 व 31 जुलाई तय किया गय...