सहारनपुर, जनवरी 9 -- रांची मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की त्रिदिवसीय डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 3000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर -14 बालक वर्ग में एसपीएम डीएवी स्कूल गंगोह के छात्र पीयूष ने स्वर्ण पदक जीतकर परिजनोंए स्कूल व गंगोह का नाम रोशन किया है। इस सफ़लता पर स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने छात्र को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जीवन में खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला और अन्य को इससे प्रेरणा लेने की नसीहत दी । शारीरिक शिक्षक संदीप चौधरी, अध्यापिका बबीता नामदेव, सादिक राणा, राखी धीमान, अमरीष, विनोद देशवाल, अरुण आदि मोजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...