रांची, फरवरी 5 -- रांची। बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए बोनफायर नाइट का आयोजन किया गया। वैदिक संस्कृति के साथ शुरू हुए इस अनूठे कार्यक्रम में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने अपनी दो स्वरचित कविताओं के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...