रांची, जुलाई 31 -- रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में गुरुवार को विदाई समारोह में साइंस विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका विद्यावती त्रिवेदी व वाइस प्रिंसिपल रोमा विश्वास को विदाई दी गई। दोनों शिक्षिकाओं ने विद्यालय में 25 वर्षों तक सेवा दी। अपने समर्पण, अनुशासन तथा कार्य निष्ठा से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधान प्रेम प्रकाश आर्य, अजय आर्य, प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी ने उनके कार्यों के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...