रामगढ़, मई 14 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में डीएवी घाटो के स्वर्णिम नारायण ने 97.40% अंक प्राप्त कर जहां रामगढ़ जिले में सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया साथ ही सर्वाधिक अंक हासिल कर स्कूल के टॉपर छात्र बनें। वहीं स्कूल की सुबरीना सिंह ने 94.80% अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर और धनराज शर्मा 94.20% अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ मोहित कुमार को 93.40% अंक, आर्य दुबे 93.0% अंक, कुश कुमार सिंह 92.80% अंक, रिद्धि सोनी 92.60% अंक, अनुष्का प्रसाद 92.60% अंक, सृष्टी पाठक 92.60% अंक, मो. जीशान 92.20% अंक, आर्यन कश्यप 91.60% अंक, सोमू कुमार महतो 90.20% अंक और शिखा सिंह को 90% अंक प्राप्त हुए। स्कूल से कुल 111 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 103 बच्चों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.