रामगढ़, नवम्बर 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को गुरुनानक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसे लेकर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विद्यालय परिसर में प्रभातफेरी निकाला और शबद कीर्तन किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने छात्रो को संबोधित करते हुए गुरुनानक देव जी के संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही उनके बताए हुए रास्ते को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं को गुरुद्वारा साहिब रिवरसाइड का भ्रमण भी कराया। यहां पर बच्चों को निसान साहेब के महत्व और सिख धर्म के बारे में बताया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने विद्यालय के प्राचार्य को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय कला प्रशिक्षक रामजी प्रसाद, संगीत शिक्...