रांची, जनवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का भव्य आगाज मंगलवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खुद के अंदर खेल भावना को जिंदा रखना की सलाह दी। कहा कि खेल संस्कृति, खेल भावना यदि जिंदा रहेगी तो आप हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित होते रहेंगे। खेल से अनुशासन आता है और जीवन में अनुशासन का सबसे अधिक महत्व है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 3000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, नेटबॉल, रोलर स्केटिंग और हॉकी के इवेंट हो रहे हैं। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक एवं डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलकूद में भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.