रांची, अगस्त 1 -- खलारी, प्रतिनिधि। डीएवी राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न शहरों- रांची, डाल्टनगंज, गढ़वा और भवनाथपुर आदि में आयोजित क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में डीएवी स्कूल खलारी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 124 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए। कुल मिलाकर छात्रों ने 91 स्वर्ण, 27 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि फिटनेस एरोबिक्स में 15 स्वर्ण एवं 7 रजत, स्पोर्ट्स एरोबिक्स में 3 रजत, योग में 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.