धनबाद, जुलाई 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में शनिवार को अंतर सदन एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि करुणा श्रीवास्तव व प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि नृत्य एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली कला है। सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। यह सिर्फ संगीत पर थिरकने के बारे में नहीं है। यह भावनाओं को व्यक्त करने और दूसरों से जुड़ने का एक तरीका है। एकल नृत्य प्रतियोगिता में वल्लभी सदन की 12वीं कक्षा की शौमिली राय चौधरी प्रथम, नालंदा सदन की कक्षा नौ की कौशकी द्वितीय, नालंदा सदन की 10वीं की आस्था तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में नालंदा सदन प्रथम, वल्लवी सदन द्वितीय तथा विक्रमशिला सदन तृतीय स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.