सिमडेगा, फरवरी 6 -- ठेठईटांगर प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डीएवी की महान आत्मा महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। विद्यालय की प्रार्थना सभा में उनकी तस्वीर पर प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर का जीवन समाज के लोगों के लिए अनुकरणीय है। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डीएवी ने ग्रोवर को डीएवी का गांधी की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होने कहा कि गरीब बच्चों को शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में महात्मा ग्रोवर का अहम योगदान रहा। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...