रामगढ़, सितम्बर 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। ऑल फिजिकल एजुकेशन टीचर ऑफ झारखंड की ओर से शहर के एक निजी होटल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान झारखंड के विभिन्न डीएवी पब्लिक स्कूलों में कार्यरत तीन शिक्षक कविता स्वाइन डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी जमशेदपुर, राजीव मिश्रा डीएवी डालटनगंज के सुनील कुमार साहा और डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुशा की सेवानृवत्ति पर विदाई दी गई। समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से डीएवी पब्लिक स्कूल के 80 फिजिकल टीचर शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से चल रही है। इसी कड़ी में आज भी विदाई समारोह रखा गया। प्रत्येक साल जो भी फिजिकल टीचर सेवा निवृत होते हैं, उन्हें सभी फिजिकल टीचरों की ओर से सम्मान पूर्वक विदाई दी जाती है। आज के कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन नीरज कुमार मंच संचालन मृत्युंजय सिंह के द्वा...