देहरादून, जनवरी 31 -- डीएवी (पीजी) कॉलेज और नांदी फाऊंडेशन हैदराबाद के बीच शुक्रवार को एक एमओयू हुआ। जिसके तहत फाउंडेशन कॉलेज के स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए 40 से 120 घंटे की विशेष कक्षाएं संचालित करेगा। जिससे उनमें रोजगार और व्यक्तित्व विकास की क्षमताएं विकसित की जाएंगी। कालेज के प्राचार्य डा. एसके सिंह ने बताया कि इसके तहत छात्र-छात्राओं में जीवन तथा संचार कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, सामाजिक योग्यताएं, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, समस्या समाधान कौशल, समय प्रबंधन, अनुकूलन क्षमता तथा उनके रचनात्मक गुणों का विकास करने की कोशिश होगी।यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लाभकारी रोजगार प्राप्त करने में निसंदेह सहायक सिद्ध होगा। एमओयू पर नांदी फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक अक्षय कुमार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.