कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया, कोडरमा के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स और सीबीएसई क्लस्टर लेबल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर लेबल में कुल 10 पदक जीते, जबकि डीएवी स्पोर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 58 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस प्रदर्शन में 21 स्वर्ण, 22 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ, डीएवी कोडरमा के खिलाड़ी अंडर-14 क्रिकेट टीम, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो और रोलर स्केटिंग में अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि यह खिलाड़ियों के जुनून और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.