रांची, जुलाई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएवीकपिल देव स्कूल, कडरू में शुक्रवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीआइडी के डीआइजी चंदन कुमार झा, डीएवी जोन जे के क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा, जोन जी के क्षेत्रीय पदाधिकारी बिपिन राय, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव व सीएमसी स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। छात्रों को प्रमाण पत्र तथा स्मृतिचिह्न एवं अभिभावकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चंदन कुमार झा ने कहा कि अपने अभिभावक और शिक्षकों का सदा सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.