बोकारो, अक्टूबर 16 -- कथारा, प्रतिनिधि। गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन झारखंड राज्य में दामोदर घाटी निगम द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय में जागरूक करना है। समूह ए में कक्षा पांचवी, छठी एवं सातवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जबकि समूह बी में आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता का विषय ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं था। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा। विद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का परिणाम प्रकाशित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया। प्रत्येक विद्यालय से दोनों समूहों के दो-दो सर्वश...