बोकारो, जनवरी 6 -- कथारा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा पहली बार सीबीटी केन्द्र के रूप में चिह्नित हुआ। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाती है। 5 जनवरी की परीक्षा के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्य स्तुति सिन्हा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। वहीं तलाशी दस्ते (फ्रीस्किंग टीम) में कथारा के प्राचार्य स्वयं, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, गार्ड धनंजय, नवल, सुमित्रा आदि शामिल थे। डीएवी कथारा के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह इस परीक्षा के केन्द्र अधीक्षक (सेंटर सुपरीटेंडेंट) डॉ जीएन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ घंटे की परीक्षा में दो पेपर होते हैं जिनमें से पहले पेपर में तार्किक और दूसरे पेपर में विषय से आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं शैक्षणिक ...