बोकारो, दिसम्बर 8 -- बोकारो ,प्रतिनिधि l बोकारो जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय अंतर स्कूल खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन तेलीडीह चास के मध्य विद्यालय हरला में किया गया l एसोसिएशन के सचिव सुमित मल्लिक ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के बालक व बालिका खिलाड़ी इस अंडर 18 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया l इस प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन बोकारो जिला टीम के लिए किया जाएगा l प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि क्रांगेस नेत्री अनुपमा सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाईनल में डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 8 बी की टीम ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा को 1 पारी व 1 अंक से पराजित कर चैम्पियन बना। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा उपविजेता बना। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.