बोकारो, फरवरी 13 -- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2सी में गुरूवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार समेत शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महर्षि दयानन्द के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जयंती के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने विशेष हवन यज्ञ में भाग लिया। विद्यालय के संस्कृत शिक्षक बाल शेखर झा ने विधिवत तरीके से हवन यज्ञ करवाया। महर्षि दयानंद जी एक समाज सुधारक व विद्वान थे। उन्होंने लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्त्री शिक्षा ,बाल-विवाह ,सामाजिक अस्पृश्यता , भेदभाव व छुआछूत आदि का विशेष विरोध किया। नारी शिक्षा को आगे बढ़ाया। उन्होंने लोगों को वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया। ...