चाईबासा, फरवरी 10 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना था। प्राचार्य-सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित पुनरावृत्ति तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। इस अवसर पर वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक श्री जयंत कुमार पांडा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए ।...