मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना का लाभ न मिलने से नाराज कांठ थाना क्षेत्र निवासी युवक गुरुवार दोपहर डीएलसी कार्यालय की छत पर चढ़ गया। अधिकारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। अचानक हुए हंगामे से श्रम विभाग दफ्तर के साथ ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लाभ दिलाने का आश्वासन देकर युवक को नीचे उतारा। सिविल लाइंस पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कांठ के गांव सहडौली निवासी लोकेश कुमार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत जनवरी 2022 से पंजीकृत है। उसके दो बेटे आर्यन और रेयांश हैं। लोकेश का कहना है कि बड़े बेटे के जन्म पर उसने योजना के तहत दो साल पहले आवेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.