सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सरायकेला के मानिकबाजार गांव में शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। डीएलएसए के पीएलवी कुमुद रंजन महतो ने के अलावा सभी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल बचाओ जीवन बचाओ पृथ्वी बचाओ का नारा देते हुए जल को प्रदूषित होने से बचाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया पृथ्वी पर केवल एक तिहाई पानी है। जिसमे 70 प्रतिशत में से केवल 3 प्रतिशत पानी पीने योग्य है इसलिए पानी का सदुपयोग करें। विश्व जल दिवस की जानकारी देते हुए बताया 22 मार्च 1993 को पहली बार जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य है पानी का संरक्षण, विकास और स्थिरता लाना है। मौके पर बसंती महतो,मनसा महतो,करण महतो,मालती देवी,बैजनाथ महतो व रमणी महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दु...