मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डीएलएसए), मुंगेर के तत्वावधान में मंगलवार को एडीआर भवन, मुंगेर में एक संयुक्त चिकित्सीय जांच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर शंकर ज्योति नेत्रालय, पटना तथा जयप्रभा मेदान्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कंकड़बाग, पटना के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डीएलएसए अध्यक्ष, मुंगेर आलोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय परिसर से जुड़े लोगों एवं आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। जयप्रभा मेदान्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओर से डॉ एस.एस. पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को चिकित्स...