लखनऊ, नवम्बर 24 -- डीएलएफ गार्डन सिटी टाउनशिप में चोरों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर सहित बंद पड़े दो घरों में धावा बोल कर जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। कॉलोनी में पिछले दो माह में चोरी की यह नौंवी घटना है। आरडब्ल्यूए सचिव ने पुलिस व गृहस्वामियों को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की है। कॉलोनी में दो माह में अब तक नौ घरों में चोरी हो चुकी है। मोहनलालगंज के डीएलएफ गार्डेन सिटी के सचिव अशोक त्रिपाठी ने बताया कि बिहार निवासी प्रमोद कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह चार दिन पहले परिवार के साथ बिहार गए थे। सोमवार को उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला, जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी। चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा कीमती सामान और नकदी ले गए हैं। इसी कॉलोनी में स्थित अवधेश यादव के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.