गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। डीएलएफ के 843 मकानों का पानी, बिजली और सीवर कनेक्शन काटा जाएगा। बुधवार को इस सिलसिले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई ने डीटीपी को पत्र लिखा है। अब डीटीपी की तरफ से इन मकानों का कब्जा प्रमाण पत्र रद्द करने के बाद डीएलएफ लिमिटेड को पानी और सीवर कनेक्शन काटने के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को बिजली कनेक्शन काटने का आग्रह किया जाएगा। 19 अप्रैल को इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है, जिसमें डीटीपी और डीटीपीई ने कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करनी है। डीएलएफ के फेज-एक से लेकर पांच तक करीब छह हजार मकानों में नियमों का उल्लंघन है। किसी मकान में अवैध निर्माण हुआ है तो किसी मकान में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। डीएलएफ सिटी वेलफेयर एसोसिएशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.