प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2024 का अपूर्ण परीक्षाफल 20 मार्च को घोषित होने के कारण तीन अप्रैल से प्रस्तावित डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन का सोमवार को मौका दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों निजी डीएलएड संस्थानों को निर्देशित किया है कि समय से प्रशिक्षुओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। परीक्षा आवेदन ऑनलाइन पूरित करते हुए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर डायट को अग्रसारित करने के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक का मौका दिया गया है। संस्थानों से पूरित आवेदनों को डायट के स्तर से स्वीकृत करने के लिए सुबह दस से शाम सात बजे तक का समय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.