मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- गायघाट,एक संवाददाता। चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीएम से मिला। डीएम से बागमती नदी पर हो रहे बांध निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। बताया कि कई साल पहले सरकार ने बांध निर्माण पर रोक लगाकर नदी विशेषज्ञों की एक रिव्यू कमेटी का गठन किया था। सरकार ने अधिसूचना जारी की थी कि रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी, लेकिन अभी तक रिव्यू कमेटी को प्रभावी नहीं बनाया गया है और न कोई रिपोर्ट आई है, फिर से पुलिस-प्रशासन के बल पर निर्माण कंपनी बांध बनाने का काम शुरू कर दिया है, जो सही नहीं है। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्र को प्रधान सचिव और जल संसाधन विभाग को भेजा जायेगा। इस मौके पर संयोजक जितेंद्र यादव, नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, बैद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.