नैनीताल, दिसम्बर 16 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट क्षेत्र के तल्लाकोट, मल्लाकोट व बादरकोट गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। बंदरों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों और स्कूली बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग को लेकर मल्लाकोट निवासी कृपाल सिंह ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बंदरों के झुंड दिनभर खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चौपट कर रहे हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.