हापुड़, जून 21 -- गंगा नदी पर बने पुल का सौंदर्यकरण तीन माह पहले बड़ी योजना के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे पुल की खूबसूरती फीकी पड़ गई है और ब्रजघाट आने वाले पर्यटकों को रात के समय अंधेरा ही नजर आता है। स्थानीय लोग इस स्थिति से बेहद नाराज हैं और उन्होंने पर्यटन विभाग व नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं ब्रजघाट से लाखों शिवभक्त रात को कांवड़ भर कर अपने गन्तव्यों को ले जाते हैं। लाइटे बंद होने से शिवभक्तों की नाराजगी भी सामने आ सकती है। ब्रजघाट क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान व धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.