बहराइच, नवम्बर 13 -- बाबागंज, संवाददाता दिल्ली में लालकिले के पास आतंकी हमले के बाद प्रदेश में हुए हाई अलर्ट के मद्देनजर डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी रामनयन सिंह ने भारत नेपाल सरहद सुरक्षा प्वाइंटस पर सुरक्षा व्यवस्था की टोह ली। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज गेस्ट हाउस में बुधवार रात जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने निरीक्षण कर वन क्षेत्र से आए मार्गों पर सुरक्षा का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने एसएसबी जवानों व वन रक्षकों को सतर्कता बताने के निर्देश दिए। निरीक्षण में रेंज अधिकारी पंकज साहू, डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव, सुरेश पासवान, शुभम सिंह, वन रक्षक सुरेश वर्मा, देव वर्मा, मनोज तिवारी, अवनीश कुमार,अंबुज पाण्डेय एवं वन कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.