सिद्धार्थ, मई 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम डॉ.राजा गणपतिआर व एसपी डॉ.अभिषेक महाजन गुरुवार को अचानक जिला कारागार पहुंच गए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सब कुछ सामान्य मिला। जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने जेल निरीक्षण के दौरान बैरकों व बंदियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाती है। जिला कारागार में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एसपी ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें। शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे और जरूरत के अनुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.