लखनऊ, जनवरी 19 -- ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने बजट सत्र से पहले प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 20 से 23 जनवरी तक पेंशनर प्रदेश के सभी ईपीएफओ कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केन्द्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौपेंगे। यह जानकारी समिति के प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी न होने से पेंशनरो में रोष बढ़ता जा रहा है। आंदोलन के दौरान ईपीएस-95 पेंशनर सभी दलों के सांसदों से मिलकर न्यूनतम पेंशन 7500 मासिक, महंगाई भत्ता व मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही सांसदों के आवास पर सांकेतिक अनशन करेंगे। प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर और आरएन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.