जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जिला प्रशासन के सहयोग से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी के लिए आयोजित पुस्तक दान शिविर को नागरिकों का लगातार सहयोग मिल रहा है। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। दूसरे दिन प्राप्त पुस्तकों को मिलाकर अब तक कुल 372 पुस्तकें दान स्वरूप एकत्र की जा चुकी हैं। दान में मिली पुस्तकों में शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित, बाल साहित्य और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें शामिल हैं, जो लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध बनाएंगी। शीर्ष दानदाताओं में मंजू खंडेलवाल ने 150, बन्नी गुप्ता ने 95, सम्राट चक्रवर्ती ने 45, अन्नी अमृता ने 35, मंचंद अग्रवाल ने 15, डॉ. शाहीर पाल ने 14, विकास श्रीवास्तव ने 10, कर्ण सत्यार्थी ने 7 और भोगला सोरेन ने 1 पुस्तक दान की। आय...