चम्पावत, जनवरी 14 -- टनकपुर में जिले के समग्र विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निदान के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार ने चंदनी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव हेलागोठ में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणो समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में प्रकाश व्यवस्था, सड़क भू कटाव, गौशाला, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र जैसी समस्याओं से डीएम को रूबरू कराया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को पात्र ग्रामीणों के लिए प्राथमिकता के आधार पर शौचालय, गौशाला आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रकाश व्यवस्था को ऊर्जा विभाग के एसडीओ को आवश्यक कार्यवाही करने और हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव रोकने के लिये सिंचाई विभाग को वायर क्रेट निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने गांव में सोलर लाइट लगाने, ओपन जिम स्था...