प्रयागराज, फरवरी 11 -- दफ्तर को दफ्तर जैसा बनाएं, ये क्या हाल बना रखा है? फाइलें कहीं और कागज बिखरे हुए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को जब कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया तो एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा के कार्यालय में अव्यवस्था देखकर कुछ ऐसे ही नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दफ्तर में बैठकर काम कैसे करते हैं। नाजिर अजय श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि सभी कोर्ट के रिनोवेशन का प्रस्ताव बनाकर उन्हें दें। डीएम ने एडीएम सीएस कार्यालय में लंबित प्रकरणों की तत्काल सुनवाई के निर्देश दिए। डीडीसी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां पर साफ-सफाई और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ फाइलों के उचित रखरखाव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जब तक डीडीसी की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक अपर जिलाधिकारी आपूर्ति उनके पद से सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.