वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार गुरुवार को बच्चों के 'गुरु' की भूमिका में नजर आए। पीएमश्री राजकीय क्वींस कॉलेज में आयोजित जनपदीय 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद कर सफलता के टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अभ्यास और निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। जो विद्यार्थी नियमित तैयारी करते हैं, उन्हें परीक्षा के अंतिम समय में तनाव का सामना कम करना पड़ता है। कार्यक्रम में राजकीय क्वींस कॉलेज सहित जिले के विभिन्न स्कूलों के बोर्ड परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव, अवसाद और घबराहट जैसी समस्याएं सामान्य हैं, लेकिन इन्हें कम करने के प्रभावी उपाय भी हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर पुनरावृत्ति, संत...