पटना, फरवरी 23 -- सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा कुल 47 मामलों की सुनवाई की गई। सभी मामलों पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। 47 लोग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अलग-अलग समस्याओं के आवेदन के साथ सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे थे। डीएम ने कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर ऑन स्पॉट समाधान भी किया। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम करने के लिए उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी और उसपर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह सो...