गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने स्वयं फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की और आम लोगों से दवा अवश्य खाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फाइलेरियामुक्त जिला बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं। सभी पात्र लाभार्थी बिना किसी संकोच के दवा का सेवन करें और स्वयं व अपने परिवार को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें। जिले में इस अभियान के तहत 27 लाख 94 हजार से अधिक लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.