उन्नाव, अगस्त 12 -- उन्नाव,संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति के मौके पर जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों को कृमि नाशक दवा दी गई। इसदौरान उन्हें कृमि संक्रमण के लक्षण व बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई। पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है जो दूषित भोजन, पानी के कारण होती है। सामान्य के मुकाबले कम प्रतिरोधक क्षमता होने के चलते बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में हर साल 11 अगस्त को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव व बचाव के तरीकों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डीएम गौरांग राठी ने बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 एमजी खिलाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रभारी सीए...