चंदौली, फरवरी 12 -- चंदौली। संवाददाता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने बुधवार को सैयदराजा विधान सभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर किए जा रहे एसआईआर कार्य की प्रगति देखी। साथ ही बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को सावधानी के साथ त्रुटिरहित कार्य करने का निर्देश दिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित मतदेय स्थलों पर दावे और आपित्तयों को प्राप्त करने के साथ ही नो मैपिंग और लाजिकल विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस भेजकर सुनवाई की जा रही है। इसकी प्रगति देखने के लिए डीएम चंद्रमोहन गर्ग सैयदराजा विधानसभा के विभिन्न बूथों पर पहुंच गए। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ एसआईआर कार्य करते मिले। उन्होंने बीएलओ और रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि नो मैपिंग और लाजिकल वि...