जौनपुर, जनवरी 12 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग और फॉर्म 6, 7, 8 भरने की प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सभी उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि नो मैपिंग श्रेणी में आने वाले मतदाता अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं। कार्यशाला में उन्होंने जन्म-तिथि के आधार पर आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताया। एक जुलाई 1987 से पहले जन्मे मतदाता 13 मान्य पहचान पत्रों में से कोई एक, एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाता माता या पिता का दस्तावेज और दो दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाता स्वयं और माता-पिता दोनों के दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन ऐप और निर्वाचन आयोग के पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.