गोपालगंज, जुलाई 21 -- बरौली, एक संवाददाता। जिले में गंडक नदी की बाढ़ से बचाव को लेकर कटाव निरोधात्मक कार्य किए गए हैं। साथ ही छरकियों व तटबंधों पर प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। इसके अलावा गंडक नदी के जलस्तर पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। इस क्रम में रविवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के इंजीनियरों के साथ जिले की विभिन्न छरकियों व तटबंधों का निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता मो. साजिद इकबाल ने बताया कि डीएम के द्वारा पतहरा, दिपायु, महारानी बांध का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिया गया। सबसे पहले डीएम ने पतहरा छरकी पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। उसके बाद दिपायु छरकी व महारानी छरकी का स्थल निरीक्षण किया। डीएम ने दिपायु कटाव स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि यहां सतत् निगरानी ...