पीलीभीत, जुलाई 12 -- विकास खंड मरौरी के ग्राम सराय सुंदरपुर की ग्राम पंचायत की भूमि पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आरआरसी के पास पाकड़ के पौधा रोपित कर हरियाली का संदेश दिया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत बिठौरा कलां में पहुंचकर गाटा संख्या 171 में पौधारोपण किया। डीएम ने इस भूमि पर योगी वन बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रकृति सुरक्षित होगी, तभी हम सुरक्षित होंगे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष दिन जैसे जन्मोत्सव आदि पर पौधा उपहार स्वरूप देने की परम्परा विकसित करने पर जोर दिया। इस मौके पर सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, एडीएम (वि./रा) ऋतु पूनिया, बीएसए अमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.