कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह को लेकर आमलोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला परिहवन पदाधिकारी सुबीर रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी व विभागीय कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटना यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती है। हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना में कई बाइक चालक की मौत हो जाती है। हेलमेट पहनने से कईयों की जान बच सकती है। चारपहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट गाड़ी चलाते वक्त लगाना चाहिए। सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य आमलोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पा...