विकासनगर, मार्च 20 -- त्यूणी संवाददाता। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में गुरुवार को त्यूणी में वृहद बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 173 समस्याएं दर्ज की। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। अन्य समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्वता से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। शिविर में 596 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में 30 से अधिक विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। शिविर में जिलाधिकारी ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.