महाराजगंज, अगस्त 4 -- लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानसूनी बारिश के चलते बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नौतनवा क्षेत्र के अराजी सुबाइन से सूबेदारपुर तक रोहिन नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जाए। सिंचाई कंट्रोल रूम के मुताबिक अभी नदियों का जलस्तर खतरे के तल के नीचे है। बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के साथ लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रोहिन तटबंधों का निरीक्षण किया। अराजी सुबाइन से लेकर सूबेदारपुर तक तटबंध की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.