बिजनौर, फरवरी 22 -- डीएम जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद निवासी ग्राम नूरपुर अरब के शिकायती पत्र जिसमें ग्राम सेवक द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत भारी अनियमितता के आरोप से संबंधित प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच उपायुक्त (श्रम रोजगार) द्वारा कराई गई। डीएम ने बताया कि जांच में पाया गया कि शहबाज ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत नूरपुर अरब द्वारा अपने परिवारजनों के डुप्लीकेट जॉब कार्ड जारी करके बिना काम किए फर्जी मस्टररोल भरकर, अपने परिवारजनों को दूसरी बिरादरी के जॉब कार्डो में कूटरचना से जोड़कर सरकारी धनराशि का दुर्विनियोग व्यपहरण किया गया तथा नियमित संविदा कर्मी आंगनबाड़ी सहायिका यशोदा को फर्जी मस्टररोल भरकर धनराशि का भुगतान कराया गया है। डीएम ने कहा कि इस क्रम में खण्ड विकास अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी, विकास खण्ड कोतवाली,...